क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय | Suryakumar Yadav Biography in Hindi [Biodata, Home Town, T20 Ranking]

सूर्यकुमार अशोक यादव, जीवनी, जीवन परिचय, सूर्यकुमार यादव गाजीपुर, सूर्यकुमार यादव t20 रैंकिंग, परिवार, जन्म तारीख, जन्म स्थान, जाति, राष्ट्रीयता, पत्नी, गर्लफ्रेंड, कॉलेज, मत-पिता, संपत्ति, क्रिकेट करियर, आईपीएल करियर, रिकार्ड, सेंचुरी, आयु, (Suryakumar Ashok Yadav, Biography, Suryakumar Yadav Ghazipur, Suryakumar Yadav t20 Ranking, Family, Date of Birth, Birth place, Caste, Nationality, Wife, Girlfriend, College, Mother, Father, Net Worth, Cricket Career, IPL Career, Record, Century, Age and many more)

Suryakumar Yadav Biography in Hindi : भारतीय क्रिकेट जगत ने भारत के अनेक क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आईपीएल (IPL) एक बहूत बड़ा मंच दिया है | बहूत सारे नए क्रिकेटर आईपीएल में अपने अच्छा प्रदर्शन का परिचय देकर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई और प्रसिद्धि प्राप्त की है | इसी में से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं सूर्यकुमार यादव, जो दाहिने हाथ से बल्लेबाज़ी करते हैं और वह अपने सिग्नेचर शॉट ‘स्वीप शॉट’ के लिए जाने जाते हैं | बस इतना ही नहीं वह डीप सक्वायर लेग पर तेज गेंदबाजों के खिलाफ छक्का लगाने में माहिर हैं |

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी के अलावा कई सालों से आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं | सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता है | उसके बाद से हर तरफ सूर्यकुमार यादव की ही चर्चा हो रही है और लोग उनके दीवाने हो गए हैं | आज हमलोग इस लेख में सूर्यकुमार यादव के जीवन परिचय (Suryakumar Yadav Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे इसलिए आपलोग लेख के आखरी तक बने रहें |

Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi, Biography of Suryakumar Yadav
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव जीवन परिचय – Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव जीवन परिचय, बायोग्राफी | Suryakumar Yadav Biography in Hindi

Table of Contents

नाम (Name)सूर्यकुमार यादव
पूरा नाम (Full Name)सूर्यकुमार अशोक यादव
उपनाम (Nick Name)स्काइ
जन्म तिथि (Date of Birth)14 सितंबर 1990
जन्म स्थान (Birth Place)मुंबई (महाराष्ट्र)
पैतृक आवास (Home Town)गज़ीपुर (उत्तरप्रदेश)
उम्र (Age)32 वर्ष
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
स्कूल (School)परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विघालय
कॉलेज (College)परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स,
कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification) स्नातक (बीकॉम)
जाति (Caste)क्षत्रिय
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
शादी की तिथि (Marriage Date)7 जुलाई 2016
पत्नी का नाम (Wife Name)देविशा शेट्टी
कोच (Coach)विनोद यादव, चंद्रकांत पंडित और एचएल कामथ
पिता का नाम (Father Name)अशोक कुमार यादव
माता का नाम (Mother Name)स्वप्ना यादव
पता (Address)अणुशक्ति नगर, चैमबुर (मुंबई)
संपत्ति (Net Worth)4 मिलियन डॉलर
शौक (Hobby)बैडमिंटन, गोल्फ और फुटबॉल खेलना,
जिम और तैराकी करना

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव प्रारम्भिक जीवन | Suryakumar Yadav Early Life

सूर्यकुमार यादव के प्रारम्भिक जीवन के बारे में बात की जाए तो बचपन से ही उन्हें क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने का शौक रहा है | लेकिन सूर्यकुमार ने आगे चलकर क्रिकेट को अपने करियर के तौर पर चुना और इनके चाचा विनोद कुमार यादव शुरुआती दौर में कोच रहे हैं | जिनसे उन्होंने क्रिकेट की कला सीखी, मानें तो सूर्यकुमार यादव के सफलता की पीछे चाचा का बहुत बड़ा योगदान रहा है | आगे चलकर उन्होंने दिलीप वैंगसरकर की क्रिकेट अकादमी को जॉइन कर लिया था | उसके बाद सूर्यकुमार ने क्रिकेट के बारे में सीखना शुरू कर दिया और फिर दाहिने हाथ के धुरंधर बल्लेबाज़ के रूप में उभरकर सामने आए |

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जन्म एवं परिवार | Suryakumar Yadav Birth and Family

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था | उनके पिता का नाम अशोक कुमार यादव है जो बीएआरसी में इलेक्ट्रिकल डिजाइनर के तौर पर नौकरी करते थे | उनकी माता का नाम स्वप्ना यादव है जो एक गृहणी है | इसके अलावा उनके परिवार में उनकी पत्नी है और कोई नहीं है वो अपने परिवार में माता-पिता के इकलौते संतान हैं | 

Suryakumar Yadav's Childhood photo with his mother
सूर्यकुमार यादव के बचपन का फोटो अपनी माँ के साथ

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव विवाह, पत्नी एवं रिलेशनशिप | Cricketer Suryakumar Yadav Marriage, Wife and Relationship

सूर्यकुमार यादव की मुलाकात अपनी पत्नी से कई वर्ष पहले रापोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एण्ड एकोनॉमिक्स में पहली बार हुई थी | वहीं से उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और काफी समय तक वे दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे |  जिसके बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का विवाह देविशा शेट्टी से 7 जुलाई 2016 को हुई जो एक डांस कोच है और डांस क्लास भी चलाती हैं |

Suryakumar Yadav with his wife
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ – Cricketer Suryakumar Yadav with his wife

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की शिक्षा | Cricketer Suryakumar Yadav Education Qualification

सूर्यकुमार यादव की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के एक स्कूल से हासिल की है | इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया और बीकॉम की डिग्री प्राप्त किया | उसके बाद उन्होंने अपनी क्रिकेट के करियर पर पूरा ध्यान दिया क्योंकि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने में काफी दिलचस्पी रही थी। इसलिए उन्होंने अपना करियर उसमें बनाने का विचार किया | जिसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी और आज उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी एक पहचान बना लिया है |

सूर्यकुमार यादव के घरेलू क्रिकेट करियर | Suryakumar Yadav Domestic Cricket Career

  • सूर्यकुमार यादव ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरूआत रणजी ट्रॉफी 2010-11 से की थी | जिसमें उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से मैच खेला था और ये मैच  मुंबई और दिल्ली के विरुद्ध खेल गया था | इस मैच में उन्होंने 73 रन बना कर मुंबई की पहली पारी में अर्घशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने गए |
  • सूर्यकुमार यादव ने 11 फरवरी 2010 को विजय हजारे ट्रॉफी मे मुंबई की तरफ से गुजरात के खिलाफ 37 गेंदों में 41 रन बनाए थे |
  • साल 2011-12 में सूर्यकुमार यादव का रणजी ट्रॉफी के लिये चयन हुआ, इस सीज़न में उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ दोहरा शतक लगाया तथा रणजी ट्रॉफी में 9 मैचों में सर्वाधिक 754 रन बनाए थे |
  • उसके बाद वर्ष 2018 के अक्टूबर में सूर्यकुमार यादव का नाम देवधर की 2019 ट्रॉफी के लिए भारत की सी टीम के लिए चयन किया गया था | वर्ष  2020 की ट्रॉफी में भी इंडियन टीम में उनका नाम शामिल किया गया था |
  • सूर्यकुमार यादव ने  इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन  करते हुए उसके दूसरे मैच में ही उन्होंने 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के जड़ दिए | जिसके कारण उन्हें बेहतरीन स्ट्रोकर का नाम मिला |
  • इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने कई मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई अर्धशतक लगाए चाहे वो एकदिवसीय मैच हो या फिर अंतरराष्ट्रीय हो |

सूर्यकुमार यादव का क्रिकेट करियर | Suryakumar Yadav Cricket Career

  • सूर्यकुमार यादव को वर्ष  2021 में  इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के लिए चयन हुआ | 14 मार्च 2021 को उन्होंने भारतीय टीम की ओर से अपना पहला अंतरर्ष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें सूर्यकुमार ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया |
  • सूर्यकुमार ने अपनी पहली गेंद में छक्का लगाकर सबको अचंभित कर दिया | इसके बाद उनका बल्ला रूका नहीं और देखते ही देखते उन्होंने इस मैच में अर्धशतक लगा दिया | इसी के बाद सूर्यकुमार का नाम ओडीआई में शामिल किया गया |
  • सूर्यकुमार यादव ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपने करियर का पहला ओडीआई मैच खेला जिसमें उन्होंने अर्धशतक बनाया |
  • वर्ष 2021 में ही उन्हें आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में जगह मिली और उसके बाद उनका नाम टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया |
Suryakumar Yadav playing an aggressive short
सूर्यकुमार यादव आक्रामक शॉर्ट लगाते हुए

सूर्यकुमार यादव का आईपीएल करियर | Suryakumar Yadav IPL Career

  • सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर का पहला आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेला | मगर उनका लक अच्छा नहीं रहा और वो एक मैच के बाद पूरे सीजन से बाहर ही रहना पड़ा | 
  • सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल वर्ष 2014 के क्रिकेट मैच में कोलकाता नाइट राइडर ने अपनी टीम में जगह दी और फिर वर्ष 2015 के एक मैच में इन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन मैदान में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 20 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 98 रन की शानदार पारी खेलते हुए कोलकाता केकेआर की टीम को जीत दिलाई थी | सूर्यकुमार ने इसी मैच के बदौलत आईपीएल मे भी प्रसिद्ध हो गए थे |
  • सूर्यकुमार यादव को वर्ष 2018 के आईपीएल (IPL 2018 ) में वापसी फिर से मुंबई इंडियन टीम में हुई जिसमें मुंबई इंडियंस ने इनको इस वर्ष 3.2 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था |
  • सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस में  रहते हुए 2019 के आईपीएल मैच में 16 मैच खेलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 424 रन बनाए थे और फिर साल 2018 से सूर्य कुमार यादव मुंबई टीम का हिस्सा है |

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के रेकॉर्ड्स | Cricketer Suryakumar Yadav Records

  • सूर्यकुमार यादव ने पहला रिकॉर्ड अपने नाम रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्ज कराया था |
  • उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने वर्ष 2010-11 में अंडर-22 स्तर पर 1000 से अधिक रन बनाकर चिदंबरम ट्रॉफी हासिल किया था |
  • वर्ष  2011-12 में सूर्यकुमार ने रणजी ट्रॉफी में 754 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे |

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ, संपत्ति | Cricketer Suryakumar Yadav Net Worth

सूर्यकुमार यादव के पास नेटवर्थ के तौर पर महंगी गाड़ियां जैसे कार , बाइक मौजूद है जिसकी कीमत सब मिलाकर  करोड़ों में होगी | इसके अलावा उन्हें जो वेतन मिलता है वो करोड़ो में होता है | ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, उनके पास कुल कितनी संपत्ति हो सकती है | वैसे इंटरनेट पे दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा वक्त में सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 32 करोड़ रुपये होने का अंदाजा लगाया गया है |

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें | Cricketer Suryakumar Yadav Important Facts

  • क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था |
  • बचपन से ही सूर्यकुमार को  क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने में रुचि रही है | उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट या बैडमिंटन के बीच चयन करने के लिए कहा, ताकि वह 2 रास्तों में से एक का चयन कर सके, बहुत विचार-विमर्श करने के बाद सूर्यकुमार ने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का मन बनाया |
  • जब वह 10 वर्ष के थे, तब उनके परिवार वाराणसी से मुंबई शिफ्ट हो गए थे और उसी वर्ष, उन्होंने अपनी स्कूली टीम के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया था |
  • सूर्यकुमार यादव के चाचा विनोद यादव उनके पहले क्रिकेट कोच थे |
  • उन्होंने मुंबई स्थित दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी’ से क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त किया था |
  • साल 2010 में, सूर्यकुमार ने दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए शानदार 89 गेंदों पर 73 रन बनाए थे |
  • सूर्यकुमार अपने सिग्नेचर शॉट ‘स्वीप शॉट’ के लिए जाने जाते हैं और तेज गेंदबाजों के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाने में माहिर हैं |

सूर्यकुमार यादव के सोशल मीडिया अकाउंट्स | Suryakumar Yadav Social Media Accounts

Social Media AccountsLink
Suryakumar Yadav Instagram Click Here
Suryakumar Yadav TwitterClick Here
Suryakumar Yadav FacebookClick Here
Suryakumar Yadav Wikipedia Click Here

यह भी पढ़ें :

अवध ओझा सर का जीवन परिचय

शीजान मोहम्मद खान का जीवन परिचय

तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय

सानिया मिर्जा (फाइटर पायलट) का जीवन परिचय

अर्शदीप सिंह (क्रिकेटर) का जीवन परिचय

अशोक पाठक जीवन परिचय

रविश कुमार का जीवन परिचय

FAQ

Q- सूर्यकुमार यादव कहीँ के हैं ?

Ans- सूर्यकुमार यादव मुंबई के रहने वाले हैं |

Q- सूर्यकुमार यादव की सैलरी कितनी है ?

Ans- मंथली इंकम की बात करें तो 70 से 80 लाख है |

Q- सूर्यकुमार यादव का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

Ans- सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था |

Q- सूर्यकुमार यादव को क्या पसंद है?

Ans- सूर्यकुमार यादव को जिम जाना, तैराकी करना, गिटार बजाना काफी पसंद है |

Q- सूर्यकुमार यादव आईपीएल (IPL ) किस टीम से खेलते हैं ?

Ans- मुंबई इंडियंस की टीम से आईपीएल (IPL) खेलते हैं |

Q- सूर्यकुमार यादव की शादी कब हुई ?

Ans- वर्ष 2016 में शादी हुई थी |

Q- सूर्यकुमार यादव की पत्नी कौन है ?

Ans- सूर्यकुमार यादव की पत्नी एक डांस कोच है |

Q- सूर्यकुमार यादव कौन सी जाति का है ?

Ans- सूर्यकुमार यादव क्षत्रिय जाति के है |

Q- सूर्यकुमार यादव की t20 रैंकिंग कितनी है ?

Ans- आईसीसी की टी20 बल्लेबाजों की मौजूदा रैंकिंग को देखा जाए तो सूर्यकुमार यादव 908 रेटिंग्स पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं | वह जून 2022 में पहली बार t20 की रैंक में शीर्ष पर पहुंचे थे.|

Q- सूर्यकुमार यादव का गांव कहाँ है ?

Ans- सूर्यकुमार यादव का गांव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हथोड़ा के पास रामपुर में है |

Leave a Comment