ईशान किशन जीवन परिचय | Ishan Kishan Biography in Hindi

कौन हैं ईशान किशन ?, ईशान किशन बायोडाटा, योग्यता, वेतन, गर्लफ्रेंड, पत्नी, क्रिकेटर, करिअर, आईपीएल करिअर, रिकॉर्ड्स, परिवार, शिक्षा, उम्र, लंबाई, नेटवर्थ, सबसे तेज़ दोहरा सतक, घरेलू क्रिकेट, यादगार पारी और बहुत कुछ (Who is Ishan Kishan? Ishan Kishan Bio data, Qualification, Salary, Girlfriend, Wife, Cricketer, Career, IPL Career, Records, Family, Education, Age, Height, Net Worth, Fastest double Century, Domestic Cricket, International Career, Memorable Innings and many more)

Ishan Kishan Biography in Hindi : क्रिकेट भारत में सबसे अधिक खेले जाने वाला गेम है जबके इस खेल की शुरुआत भारत में नहीं हुई है | लेकिन इस खेल की भारत में इतनी ज्यादा लोकप्रियता होने के कारण आज के दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम पूरी दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार हो गया है | भारतीय क्रिकेट जगत के इतिहास में कई महान खिलाड़ी अबतक अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज करा चुके हैं | जैसे के सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, सौरभ गांगुली और विराट कोहली इत्यादि कई अन्य भारिटीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज हैं | इन दिनों क्रिकेट जगत के युवा भारतीय खिलाड़ी जिसने अभी हाल ही में वनडे में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन की खूब चर्चा हो रही है | उनके बारे में काफी कुछ जानने के लिए लोगों में उत्सुकता है, सोशल मीडिया पर तो वह ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है | आज इस लेख में हम लोग भारतीय क्रिकेट जगत के उभरते हुए सितारे ईशान किशन के जीवन परिचय (Ishan Kishan Biography in Hindi)से संबंधित जानकारियाँ साझा करने जा रहा हूँ तो आपलोग इस लेख के आखिरी तक बने रहें |

Ishan Kishan Indian cricket player, Ishan Kishan Biography, Fastest Double Century in cricket
ईशान किशन का जीवन परिचय

ईशान किशन का जीवन परिचय | Ishan Kishan Biography in Hindi : Wiki, Bio data and Many more

Table of Contents

पूरा नाम (Full Name )ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन
निक नेम (Nick Name )डेफिनेट (Definite)
जन्म तिथि (Date of Birth)18 जुलाई 1998
उम्र (Age )24 साल (2022 )
जन्म स्थान (Birth place)पटना (बिहार, भारत)
गृह स्थान (Home Town )औरंगाबाद , बिहार, भारत
राष्ट्रीयता (Nationality )भारतीय
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
शिक्षा (Education )स्नातक (Graduate)
स्कूल (School )दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना
कॉलेज (Collage )कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना
धर्म (Religion)हिन्दू धर्म
जाति (Cast )भूमिहार ब्राह्मण
राशि (Zodiac sign)कर्क राशि
पेशा (Profession)भारतीय क्रिकेटर
(बल्लेबाज, विकेटकीपर)
कोच (Coach/Mentor )संतोष कुमार, अजीत मिश्रा
जर्सी संख्या (Jersey Number)18 (भारत अंडर-19)
23, 51 (घरेलू)
अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू (International Debut)टेस्ट -अभी तक नहीं खेला
वनडे-18 जुलाई 2021 बनाम श्रीलंका
टी 20-14 मार्च 2021 बनाम इंग्लैंड ,नरेंद्र मोदी स्टेडियम
आईपीएल टीम (current IPL team)मुंबई इंडियंस
पसंदीदा शॉट (Favorite Shot)पुल शॉट ()
शौक (Hobbies)टेबल टेनिस खेलना और बिलियर्ड्स
पसंदीदा खिलाड़ी (favorite Players)महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और एडम गिलक्रिस्ट
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)अदिति हुंडीया (मोडेल)
पत्नी (Wife/Spouse)N/A

शारीरिक स्थिति और बहुत कुछ | Physical Status and More

ऊंचाई (लगभग) Height (Approx)सेंटीमीटर में- 168 सेमी
मीटर में- 1.68 मीटर
फुट इंच में- 5′ 6″
वजन (लगभग) Weight (Approx)किलोग्राम में- 60 किग्रा
पाउंड-132 एलबीएस में
शरीर माप (Body Measurements)छाती: 38 इंच
कमर: 30 इंच
बाइसेप्स: 12 इंच
आंख का रंग (Eyes Color)गहरा भूरा
बालों का रंग (Hairs Color)काला

कौन हैं ईशान किशन ? | Who is Ishan Kishan

ईशान किशन एक भारतीय युवा क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाज़ और विकेटकीपर हैं | ईशान किशन क्रिकेट जगत के उभरते सितारे में से एक हैं, इशान किशन 2016 के अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था |

Ishan Kishan double century records in one day match
ईशान किशन का वनडे क्रिकेट में दोहरा सतक लगाने का रेकॉर्ड्स

अभी हाल ही में उन्होंने वनडे क्रिकेट मैच में सबसे तेज़ दोहरा सतक लगाने का रेकॉर्ड्स बनाया है | वह भारत के लिए अन्तराष्ट्रिय क्रिकेट खेलते हैं और इसके अलावा झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला करते हैं | हालांकि वह बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन किसी कारणवश घरेलू क्रिकेट बिहार के लिए नहीं पड़ोसी राज्य झारखंड के लिए खेलते हैं | ईशान किशन मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्य भी हैं जो के इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल टीमों में से एक है | 

ईशान किशन का जन्म, परिवार एवं शुरुआती जीवन | Ishan Kishan Birth, Family and Early Life

ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था | क्रिकेटर ईशान किशन का पूरा नाम बहुत काम लोग ही जानते होंगे के ‘ईशान प्रणव कुमार पाण्डे किशन‘ है | साल 2023 में ईशान किशन 25 साल के हो जाएंगे | ईशान किशन के पिता का नाम प्रणव कुमार पाण्डे है जो पेशे से एक बिल्डर हैं और उनकी माँ का नाम सुचित्रा सिंह है जो एक गृहिणी हैं | 

Ishan Kishan family photo, Ishan Kishan with his family photo
ईशान किशन फोटो में अपने परिवार के साथ

ईशान किशन के एक बड़े भाई हैं जिनका नाम राज किशन है | उनके बड़े भाई भी एक क्रिकेटर रह कूके हैं और उन्होंने भी अपने राज्य के लिए क्रिकेट खेला है | राज किशन हमेशा ईशान को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया करते थे | ईशान किशन आज जो कुछ भी हैं उनकी उपलब्धियों में उनके बड़े भाई राज किशन का बहुत बडा योगदान रहा है | एक इंटरव्यू के दौरान ईशान किशन के कोच ने कहा था के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं | 

Ishan Kishan with his father Pranav Kumar Pandey, Ishan Kishan father's photo
ईशान किशन अपने पिता प्रणव कुमार पांडे के साथ
पिता का नाम (Father Name)प्रणव कुमार पांडे (बिल्डर)
माँ का नाम (Mother Name)सुचित्रा सिंह (हाउस वाइफ)
भाई का नाम (Brother Name)राज किशन पांडे (स्टेट लेवल क्रिकेटर)
बहन का नाम (Sister Name)ज्ञात नहीं

ईशान किशन की शिक्षा | Ishan Kishan Education

ईशान किशन को बचपन से ही क्रिकेट खेलने में बहुत ज्यादा रुचि थी | ईशान को पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट खेलना और देखना पसंद था | ईशान किशन ने अपनी प्राथमिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना से पूरी की | उसके बाद की शिक्षा के लिए ईशान कॉमर्स कॉलेज पटना से प्राप्त की | ईशान के बड़े भाई ने उनके प्रतिभा को देखा और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया | इसके बाद ही ईशान क्रिकेट क्लब से जुड़ गए और अपने भाई की सलाह के अनुसार क्रिकेट खेलने लगे |

ईशान किशन की शादी एवं गर्लफ्रेंड | Ishan Kishan Marriage and Girlfriend

ईशान किशन की लोकप्रियता युवाओं के साथ-साथ युवतियों में भी अधिक है | ईशान के रीलैशन्शिप स्टैटस को लेकर आए दिन कई तरह के सवाल उठते रहते हैं, लेकिन वह अभी अविवाहित ही हैं | ईशान किशन की एक गर्लफ्रेंड है जिनका नाम अदिति हांडिया है | जब ईशान को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल साल 2022 की नीलामी में सबसे अधिक रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया था तो उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हांडिया ने ईशान को बधाई देने वालों में से एक थी | इसके बाद से ही ईशान और अदिति के अफेयर की खबरें आने लगी |

Ishan Kishan with his girlfriend Aditi Hundia,  Ishan Kishan's girlfriend
ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडीया के साथ

ईशान किशन के विवाद | Ishan Kishan Controversies

साल 2016 अन्डर-19 विश्व कप की शुरुआत से ठीक पहले एक रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन को लापरवाही से ड्राइविंग करने के लिए गिरफ्तार किया गया था | उनकी कार एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी, यह घटना 12 जनवरी 2016 को कंकड़बाग पटना में हुई थी | इस घटना में ईशान के पिता पर भी मारपीट का आरोप लगा था |

ईशान किशन का घरेलू क्रिकेट करियर | Ishan Kishan Domestic Cricket Career

  • ईशान किशन विजय हज़ारे ट्रॉफी 20 फ़रवरी 2020-21 के पहले दिन ही उसने मध्य प्रदेश के खिलाफ 173 रन बनाए और ईशान की शानदार पारी ने झारखंड को 422 रन बनाने में मदद की | विजय हज़ारे ट्रॉफी में किसी भी टीम के द्वारा इतना बडा स्कोर सर्वोच्च है | किशन ने इसके अलावा बतौर विकेटकीपर 7 कैच लिए जो के लिस्ट ए मैच में किसी विकेटकीपर द्वारा लिए गए सबसे अधिक कैच है |
  • ईशान किशन ने साल 2017-18 रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए 6 मैचों में 484 रन के साथ और 2018-19 में भी वह 9 मैचों में भी 405 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में थे |
  • रणजी ट्रॉफी में ईशान किशन ने दिल्ली के खिलाफ 6 नवंबर 2016-17 को 273 रन बनाए थे जो की रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया स्कोर सर्वोच्च था |

ईशान किशन का आईपीएल क्रिकेट करियर | Ishan Kishan IPL Cricket Career

  • ईशान किशन अन्डर-19 टीम के कप्तान बनने के बाद 2016 की आईपीएल नीलामी लिस्ट में आया था | साल 2016 के आईपीएल नीलामी में ईशान को गुजरात लायंस ने मात्र 35 लाख में खरीदा था जो के उनका बेस प्राइस 10 लाख था |
  • साल 2018 आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 6.2 करोड़ में खरीद जबके उनका बेस प्राइस 40 लाख था |
  • साल 2020 में ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाए और इसके अलावा आईपीएल सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने का अवार्ड अपने नाम किया |
  • साल 2022 में ईशान किशन को फिर से मुंबई इंडियंस ने मेगा आईपीएल की नीलामी में 15.25 करोड़ में खरीदा | वह युवराज सिंह के बाद आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए | दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज सिंह को साल 2015 में 16 करोड़ में खरीद था |

ईशान किशन का अन्तराष्ट्रिय क्रिकेट करियर  | Ishan Kishan International Cricket Career

  • साल 2022 में ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में 56 बॉल खेलकर 89 रन बनए थे | जिसके वजह से वो टी-20 में भारत की तरफ से एक पारी में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया |
  • उन्हें साल 2021 फ़रवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया था |
  • ईशान किशन ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी-20 डैब्यू किया था जिसमें ईशान ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए और उन्हें मन ऑफ द मैच भी चुना गया था
  • फिर साल 2021 जून में ईशान को श्रीलंका के खिलाफ भारत के एक दिवसीय अन्तराष्ट्रिय (ODI) और टी-20 अन्तराष्ट्रिय टीम में चयन किया गया था |
  • ईशान किशन को 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डैब्यू किया था जिसमें ईशान ने 42 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए थे |
  • ईशान किशन को सितमबर 2021 को ICC ने टी-20 विश्वकप के लिए भारत की टीम में चयन किया गया था |

ईशान किशन के रिकार्ड एवं उपलब्धियां | Ishan Kishan Records and Achievements

  • ईशान किशन ने एक दिवसीय अन्तराष्ट्रिय मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसम्बर 2022 को 131 गेंदों पर 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाए थे | इस शानदार खेल का प्रदर्शन की बदौलत ईशान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा और तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं | हालांकि वह पहले वनडे शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने वाले पहले बल्लेबाज़ भी बन गए हैं |
  • 8 अक्टूबर 2021 को ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 गेंदों में 262.50 के स्ट्राइक रेट से 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए थे।
  • ईशान किशन ने 14 मार्च 2021 को अन्तराष्ट्रिय डैब्यू मैच में अर्धशतक बनाने वाले अजिंक्य रहाणे के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने | उन्होंने दूसरे ही टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक बनाया था |
  • उन्होंने साल 2016-17 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए जो के यह रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए अभी तक का सर्वोच्च स्कोर है |
  • ईशान किशन के नेतृत्व में भारत की अन्डर-19 टीम साल 2016 में अन्डर-19 विश्व कप में लगातार 5 मैचों में हार के बाद भी फाइनल में जगह बनाई | हालांकि फाइनल मैच में भाग्य भारत का साथ नहीं दिया और वेस्ट इंडीज से मैच हार गए थे |
  • ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी के मैच में दिल्ली के खिलाफ एक पारी में 14 छक्के लगाए और सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड बन गया |

ईशान किशन के सोशल मीडिया अकाउंट्स | Ishan Kishan Social Media Accounts

Social Media Link
InstagramClick Here
TwitterClick Here
FacebookClick Here
WikipediaClick Here

ईशान किशन से जुड़ी कुछ मत्वपूर्ण बातें | Some important things related to Ishaan Kishan

  • बचपन से ही, इशान में क्रिकेट के प्रति अत्यधिक जुनून था और 7 साल की छोटी उम्र में, उन्होंने अलीगढ़ में स्कूल विश्व कप के लिए अपनी स्कूल टीम का नेतृत्व किया।
  • पढ़ाई के प्रति गंभीर न होने के कारण उसे स्कूल से निकाल दिया गया। अपनी नोटबुक पर क्रिकेट का मैदान बनाने के लिए उन्हें समय-समय पर दंडित किया जाता था।
  • ईशान और उनके भाई राज बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे। हालाँकि राज अच्छा क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उन्होंने अपने सपने को कुर्बान कर दिया ताकि ईशान उनकी इस इच्छा को पूरा कर सके। राज को हमेशा यह अहसास रहा है कि ईशान एक बेहतर खिलाड़ी थे।
  • ईशान के दोस्तों ने उन्हें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2012) में जीशान कादरी द्वारा निभाए गए “डेफनिट खान” के चरित्र के बाद “डेफनिट” उपनाम दिया था।
  • बिहार के मूल निवासी होने के बावजूद, उन्होंने झारखंड के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया, जिस कारण से बिहार राज्य बोर्ड ने बीसीसीआई से अपनी संबद्धता खो दी। उनके पिता शुरू में उनके झारखंड जाने के लिए अनिच्छुक थे, लेकिन उनके बड़े भाई और कोच संतोष कुमार ने क्रिकेट में बेहतर अवसरों के लिए उनके पिता को रांची, झारखंड भेजने के लिए मना लिया।
  • 15 साल की उम्र में, वह झारखंड चले गए, और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें कुछ ही मैच लगे और जल्द ही 2014 में झारखंड रणजी टीम के लिए चुना गया। यहां तक कि राहुल द्रविड़ भी सौराष्ट्र के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी से प्रभावित थे। रणजी मैच।
  • अंडर-19 विश्व कप से पहले किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) या राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेलने की इच्छा व्यक्त की क्योंकि वह एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते हैं। हालांकि दोनों टीमों को 2015 से 2017 तक टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।
  • वह फाइनल में पहुंचने वाली अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे, लेकिन ढाका में अंडर-19 वेस्टइंडीज से हार गए थे।
  • उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण, उन्हें 17 साल की उम्र में 2016 की आईपीएल नीलामी में ‘गुजरात लायंस’ द्वारा 35 लाख में खरीदा गया था।

यह भी पढ़ें :

अर्शदीप सिंह (क्रिकेटर) का जीवन परिचय

अशोक पाठक जीवन परिचय

रविश कुमार का जीवन परिचय

बाबिल खान (इरफान खान के बेटे) का जीवन परिचय

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जीवन परिचय

फैसल मलिक पंचायत के प्रह्लाद पांडे का जीवन परिचय

परागवाल का जीवन परिचय

FAQ

Q : ईशान किशन का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

Ans : ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था |

Q : ईशान किशन का पूरा नाम क्या है ?

Ans : ईशान किशन का पूरा नाम ‘ईशान प्रणव कुमार पाण्डे किशन’

Q : ईशान किशन का घर कहाँ है ?

Ans : बिहार की राजधानी ‘पटना’ 

Q : ईशान किशन कहाँ के रहने वाले हैं ?

Ans : बिहार ‘पटना’

Q : ईशान किशन का गाँव कौन स है ?

Ans : औरंगाबाद/दाऊदनगर (बिहार)

Q : ईशान किशन का जर्सी नंबर क्या है ?

Ans : जर्सी नंबर 51 है 

Q : ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है और नाम क्या है ?

Ans : ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हांडिया है, जो के एक फैशन और ग्लैमर दुनिया की पोपुलर फेस  है | 15 जनवरी 1997 जयपुर, राजस्थान में जन्मी अदिति और ईशान किशन लगभग 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं |

Q : ईशान किशन की नेटवर्थ कितनी है ?

Ans : ईशान किशन की नेटवर्थ 29 करोड़ INR में है |

Q : ईशान किशन के पिता का क्या नाम है ?

Ans : प्रणव पांडे 

Q : आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं ?

Ans : मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा था |

Leave a Comment