अवध ओझा सर का जीवन परिचय | Avadh Ojha Sir Biography in Hindi [Wiki, Bio, Ojha Sir Coaching, IQRA IAS]

कौन हैं अवध ओझा सर ?, ओझा सर जीवनी, बायोग्राफी, ओझा सर यूट्यूब चैनल, ओझा सर कोचिंग, इकरा आईएएस कोचिंग, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी, अवध ओझा सर कोचिंग फीस, परिवार, उम्र, आयु, नेटवर्थ, धर्म, जाति, शैक्षणिक योग्यता (Who is Avadh Ojha SIr ?, Ojha sir Jeevani, Jeevan Parichay, Biography, Ojha Sir Youtube Channel, IQRA IAS Coaching, UPSC Exam Preparation, Avadh Ojha Sir Coaching Fees, Family, Age, Wife, Net Worth, Religion, Caste, Education and Many More)

Ojha Sir Biography in Hindi : हर कामयाब इंसान के पीछे संघर्ष ही बडा सूत्र होता है कामयाबी के शिखर तक पहुँचने के लिए, इसलिए कहा गया ज़िंदगी का दूसरा नाम ही सघर्ष है | जिसने अपने जीवन में संघर्ष नहीं किया वो कामयाबी की बुलंदी को कभी छु नहीं सकता | आज के इस डिजिटल दुनिया में अधिकतर कार्यों को ऑफलाइन से अनलाइन की तरफ शिफ्ट किया जा रहा है | कोरोना महामारी के बाद वेब जगत में जैसे के क्रांति आ गई हो चाहे वह शिक्षा का छेत्र ही क्यों न हो |

अगर आप यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो यूट्यूबर और ऑनलाइन शिक्षक अवध ओझा सर का नाम जरूर सुना होगा | ओझा सर के खुद का कोचिंग संस्थान इकरा आईएएस (IQRA IAS) नाम से है | इस कोचिंग संस्थान में देश भर के हजारों बच्चों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ मोटिवेट भी करते हैं | अवध ओझा सर के अलग अंदाज से पढ़ाने की काला के कारण वह यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं | आज हमलोग इस लेख में अवध ओझा सर के जीवनी (Awadh Ojha Sir Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से जानेंगे इसलिए आपलोग लेख के आखिरी तक बने रहें |

Ojha Sir Biography in Hindi, Iqra IAS Coaching Founder
अवध ओझा सर का जीवनी

अवध ओझा सर का जीवन परिचय | Avadh Ojha Sir Biography in Hindi

Table of Contents

नाम (Name)अवध ओझा
पूरा नाम (full name)अवध प्रताप ओझा
जन्म तिथि (Date of Birth)13 जुलाई 1984
जन्म स्थान (Birth place)गोंडा , उत्तरप्रदेश
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)स्नातक
स्कूल (School)फातिमा स्कूल , गोंडा ,उत्तर -प्रदेश
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)38 वर्ष (2022 तक)
व्यवसाय (profession)UPSC शिक्षक , मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
शादी की तारीख (Wedding Date)1 मई 2007
पत्नी का नाम (Wife Name)मंजारी ओझा
बच्चों के नाम (Children Name)तीन बच्चे -बुलबुल ,गुनगुन और पिहू
शौक (Hobby)घूमना, साइकिलिंग करना और लिखना
नेतवोरथ (Net Worth)₹500000 लगभग
लंबाई (hight)5 फीट 8 इंच
वजन (Weight)88 किलो
बालों का रंग ( Hairs color)काला और सफ़ेद
आंखों का रंग (Eyes Color)काला
कोचिंग संस्थान का नाम (Coaching Name)इकरा आईएएस (IQRA IAS)
यूट्यूब चैनल नाम (youTube Channel Name)रे अवध ओझा (‘RAY AVADH OJHA’)

कौन हैं अवध ओझा सर ? | Who is Avadh Ojha Sir ?

अवध ओझा सर का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है जिनका जन्म 13 जुलाई 1984 को उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में हुआ था | लेकिन अधिकतर लोग उन्हें ओझा सर के नाम से ही जानते हैं | इनके कोचिंग संस्थान का नाम इकरा आईएएस (IQRA IAS) है | इन्होंने वर्ष 2020 में यूट्यूब पर पढ़ाना शुरू किया था | अवध ओझा सर के अलग अंदाज से पढ़ाने की काला के कारण वह यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं | वह लगभग हजारों की संख्या में छात्रों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन तरीकों से अपने अलग अंदाज में यूपीएससी (Civil Services) की तैयारी करा रहें हैं | ओझा सर खुद भी एक आईएएस (IAS) बनना चाहते थे लेकिन उनका सपना अधूरा ही रह गया | 

अवध ओझा सर की जीवनी एवं प्रारम्भिक जीवन | Avadh Ojha Sir Biography And Early Life

अवध ओझा सर का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है जिनका जन्म 13 जुलाई 1984 को उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में हुआ था | लेकिन अधिकतर लोग उन्हें ओझा सर के नाम से ही जानते हैं | ओझा सर के पिता का नाम श्रीमाता प्रसाद ओझा है और इनके माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी में थे, माता पेशे से एक वकील और पिता पोस्टमैन थे | अवध ओझा बचपन से पढ़ने में एक एवरेज छात्र थे | ओझा सर ने दिल्ली में लगभग सात महीने तक UPSC की तैयारी की  थी | उन्होंने इस दौरान जी तोड़ कर मेहनत की और UPSC परीक्षा के लगभग सभी पेपरों में पास कर गए लेकिन मेंस के परीक्षा पास नहीं कर सके और उसमें असफल रहे थे | यही उनके जीवन का सबसे बड़ा दुखद समय था |

उस समय  उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि मैं करूँ तो क्या करूँ कुछ दिनों बाद अवध ओझा सर के एक मित्र ने उन्हें फोन किया जो इलाहाबाद में कोचिंग संस्थान चलाते थे | उन्होंने कहा कि सर आप कोचिंग संस्थान  खोल लें या फिर हमारे कोचिंग संस्थान में एक शिक्षक चले गए हैं उनकी जगह खाली है अगर उसके स्थान पर आप जॉइन कर लो तभी अवध ओझा सर ने इलाहाबाद कोचिंग सेंटर जाॅइन किया था | 

पहले दिन जब वह पढ़ाने गए तो उनके पढ़ाने का शैली देखकर सभी छात्र उनकी कोचिंग संस्थान छोड़कर चले गए क्योंकि ओझा सर को उस समय छात्र के साथ किस तरह का व्यवहार रखना चाहिए इसका बिलकुल भी ज्ञान नहीं था | फिर उन्होंने धीरे-धीरे अपने शिक्षण में सुधार किया और छात्र के व्यवहार को समझने की कोशिश की फिर धीरे-धीरे अवध ओझा सर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने लगे और आज की तारीख में वह एक महान शिक्षक के रूप छात्रों के दिलों में बस गए हैं | 

अवध ओझा सर की शिक्षा | Ojha Sir Education

अवध ओझा सर ने अपनी स्नातक (ग्रैजुएशन) की पढ़ाई उत्तरप्रदेश- गोंडा जिला के फातिमा स्कूल से की थी | ओझा सर के माता-पिता ने उन्हें गोंडा से बहराइच पढ़ने के लिए भेजा गया था | जबके वह वहाँ एक साल ही रहे फिर इसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए थे | 

इलाहाबाद में जाने के बाद जिस समय वह स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे तब उन्हें यूपीएससी (UPSC) के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं थी | और न ही उनका इस ओर कोई खास झुकाव था लेकिन साथ में रहने वाले छात्रों की देखादेखी में उन्होंने भी UPSC की तैयारी करना शुरू कर दिया था | UPSC में ओझा सर ने सभी अटैंप्ट दिए लेकिन वह इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए | ओझा सर के माता पिता उन्हें मेडिकल फील्ड की तैयारी करवाना चाहते थे लेकिन ओझा सर का मेडिकल में कोई ख़ास दिपचस्पी नहीं थी |

अवध ओझा सर का परिवार | Avadh Ojha Sir Family

अवध ओझा सर के परिवार के बारे में बात की जाए तो उनके परिवार में माता-पिता उनकी पत्नी और तीन बेटियां बुलबुल, गुनगुन, पिहू हैं | इनके पिता का नाम श्रीमाता प्रसाद ओझा है जोकि गोंडा में ही पोस्ट मास्टर की नौकरी करते थे और उनकी माता पेशे से एक वकील थीं | अवध ओझा सर की शादी वर्ष 2007 में हुयी थी, उनकी पत्नी का नाम मंजारी ओझा है | ओझा सर के भाई-बहन के बारे में कोई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है |

Ojha Sir with his family
अवध ओझा सर अपने परिवार के साथ

अवध ओझा सर का करियर | Avadh Ojha SIr Career

इंटरनेट की दुनिया में मशहूर शिक्षक ओझा सर अपने पढ़ाने की अनोखी कला के लिए प्रसिद्ध हैं | वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ मार्गदर्शन भी करते हैं | ओझा सर ने अपने यूपीएससी (UPSC) कोचिंग की शुरुआत वर्ष 2005 में की थी | उन्होंने इससे पहले एक कोचिंग में इतिहास विषय पढ़ाया करते थे जहाँ उनके पढ़ाने के तरीकों से बच्चे काफी प्रभावित हुए |

वह और भी कई कोचिंग संस्थानों जैसे वाजीराम रवि आईएएस एकेडमी, चाणक्य आईएएस एकेडमी, एबीसी एकेडमी ऑफ सिविल आदि में पढ़ा चुके हैं | इसी के बाद ओझा सर ने कोचिंग संस्थान खोलने का मन बनाया लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी | इनके पास इतना भी पैसा नहीं था के कोचिंग और मकान का किराया दे सकें | ओझा सर ने किराया भरने के लिए लगभग 7-8 महीने तक रात 8 बजे से 2 बजे तक बारटेंडर की नौकरी की थी और दिन के समय कोचिंग में पढ़ाया करते थे | 

अवध ओझा सर ने वर्ष 2019 में अपने कोचिंग संस्थान इकरा आईएएस  (IQRA IAS) की शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे में किया था | शुरूआती दौर में उनके कोचिंग में 1-2 छात्र ही थे फिर धीरे धीरे छात्र की संख्या में बढ़ोतरी हुई | वर्ष 2020 में ओझा सर ने एक यूट्यूब चैनल की शुरात किया जहां हजारों की संख्या में बच्चे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे है वर्तमान समय में |

अवध ओझा सर कैसे हुए प्रसिद्ध | How did Awadh Ojha Sir Become Famous

अवध ओझा सर कैसे प्रसिद्ध हुए तो हम आपलोगों को बता दूँ की वे जब अपना यूट्यूब चैनल ‘RAY AVADH OJHA’ शुरू किया था तो उस समय कई छात्र उनके यूट्यूब चैनल से जुड़ने लगे फिर धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लागि क्यों के उनके पढ़ाने के तरीके काफी अनोखे थे | जिसके कारण छात्र काफी संख्या में उनके यूट्यूब चैनल पर जुडने लगे इस प्रकार वो कम समय में प्रसिद्ध हो गए | इसके अलावा ओझा सर छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ मोटीवेशन देने का भी काम करते हैं ताकि अगर किसी छात्र को सफलता नहीं मिल रही हो तो आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके |

अवध ओझा सर का यूट्यूब चैनल | Avadh Ojha Sir Youtube Channel

Covid -19 के दौरान लॉकडाउन के समय ऑफलाइन कोचिंग संस्थान बंद होने के कारण जितने शिक्षकों ने छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया, उसी को देखते हुए ओझा सर ने भी वर्ष 2020 में अपना यूट्यूब चैनल ‘RAY AVADH OJHA’ नाम से शुरू किया था जिस पर टोटल 320000 सब्सक्राइबर हैं |

अवध ओझा सर का नेटवर्थ इंकम | Avadh Ojha Sir Net Worth

ओझा सर की कुल संपत्ति के बारे में बात की जाए तो उनके कई इंकम सोर्स हैं | वे तकरीबन 15 साल तक कई अलग अलग कोचिंग संस्थान में एक शिक्षक के रूप में काम किए हैं | अवध ओझा सर ने वर्ष 2019 में इकरा नाम से एक कोचिंग संस्थान की शुरुआत की थी | जिसमें देश भर के बच्चों को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराई जाति है | फिर उन्होंने वर्ष 2020 में अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था जिसपे लाखों की संख्या में सब्स्क्राइबर हैं | अवध ओझा सर की कुल संपत्ति (Total Net Worth) 5000000 लगभग है और मंथली सैलरी लगभग 4.5 लाख | यह आंकड़ा कोई निर्धारित नहीं है कम ज्यादा भी हो सकता है यह जानकारी इंटरनेट से ली गई है |

अवध ओझा सर की कुछ महत्वपूर्ण तथ्य | Avadh Ojha Sir Some Important Facts

  • अवध ओझा आध्यात्मिक गुरु आशुतोष महाराज को अपना गुरु मानते हैं |
  • अवध ओझा सर एक भारतीय शिक्षक हैं जो पढ़ाने की अनूठी शैली के लिए जाने जाते हैं, विशेष रूप से यूपीएससी परीक्षा के लिए वैकल्पिक इतिहास से संबंधित विषय पढ़ाते हैं |
  • वर्ष 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने बुराड़ी, नई दिल्ली में आप नेता कुमार विश्वास की एक रैली में भाषण दिया था और उन्होंने जनता से अरविंद केजरीवाल को वोट देने की भी अपील की थी |
  • अवध ओझा सर ने कई आईएएस कोचिंग सेंटर जैसे वाजीराम रवि आईएएस अकादमी, चाणक्य आईएएस अकादमी, एबीसी एकेडमी ऑफ सिविल सर्विसेज और बोरठाकुर की आईएएस अकादमी में पढ़ चुके हैं |
  • वर्ष 2020 में, ओझा सर ने एक यूट्यूब चैनल RAY Avadh Ojha नाम से बनाया, पर टोटल 320000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं |
  • अवध ओझा सर ने  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं पर कई पुस्तकें प्रकाशित की हैं |
  •  COVID-19 के मद्देनजर देशव्यापी तालाबंदी के दौरान उन्होंने ट्विटर पर लिखा | “मैं श्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ हो सकता हूं। लेकिन संकट की इस घड़ी में मैं पूरी तरह से पीएम और सरकार के साथ हूं | जय हिन्द |”
  • 24 जनवरी 2021 को, उन्होंने अपना उपनाम काफ़िर अवध से बदलकर ईमान अवध कर लिया |
  • अवध ओझा सर एक उत्साही पशु प्रेमी है |
Ojha sir with his pet cat
ओझा सर पालतू बिल्ली के साथ

अवध ओझा सर सोशल मीडिया लिंक्स | Avadh Ojha Sir Social Media Links

ओझा सर सोशल मीडिया पर काफी पोपुलर हैं उनके इंस्टाग्राम में 109k फॉलोवर्स हैं | उनका यूट्यूब चैनल ‘RAY AVADH OJHA’ नाम से है जिसपे 519k सब्स्क्राइबर है |

Ojha Sir Social MediaLinks
InstagramClick Here
TwitterClick Here
YouTubeClick Here
FacebookClick Here
WebsiteClick Here
WikipediaClick Here

ओझा सर से संपर्क | Ojha Sir Contacts Details

Contact NumberAddress
9823256625IQRA IAS, Pune
Building No 1584, 2nd Floor, Sadashiv Peth, Kushal Shirkai Bldg,
Opp Maharashtra Mandal, Lokmanya Bal Gangadhar Tilak Rd,
(Above Notebook Hub),
Pune, Maharashtra 411030
9579233002IQRA IAS, Kanpur
117/O/62 Crossing No. 9,
Behind Commerce Zone,
Sharda Nagar,
Kanpur, Uttar Pradesh 208025
9579247470WhatsApp Number

यह भी पढ़ें :

शीजान मोहम्मद खान का जीवन परिचय

तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय

सानिया मिर्जा (फाइटर पायलट) का जीवन परिचय

अर्शदीप सिंह (क्रिकेटर) का जीवन परिचय

अशोक पाठक जीवन परिचय

रविश कुमार का जीवन परिचय

FAQ

Q : ओझा सर कौन हैं ?

Ans ; अवध ओझा सर प्रसिद्ध शिक्षक हैं जो छात्रों को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कोचिंग संस्थानों द्वारा यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करवाते हैं |

Q : अवध ओझा सिर का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?

Ans ; ओझा सर का जन्म 13 जुलाई 1984 को उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में हुआ था |

Q : अवध ओझा सर की उम्र कितनी है ?

Ans : वर्ष 2022 तक 38 वर्ष

Q : अवध ओझा सर का पूरा नाम क्या है ?

Ans : अवध ओझा सर का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है |

Q : अवध ओझा सर की पत्नी का क्या नाम है ?

Ans : ओझा सर की पत्नी का नाम मंजारी ओझा है

Q : अवध ओझा सर क्या पढ़ाते हैं ?

Ans : इतिहास विषय पढ़ाते हैं |

Q : ओझा सर के कोचिंग संस्थान का क्या नाम है ?

Ans : ओझा सर के कोचिंग संस्थान का नाम IQRA IAS Academy है जो पुणे महाराष्ट्र में स्थित है |

Q : अवध ओझा सर के यूट्यूब चैनल का क्या नाम है ?

Ans : अवध ओझा सर के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल का नाम ‘RAY AVADH OJHA’ है |

Q : ओझा सर की कुल संपत्ति कितनी है ?

Ans : अवध ओझा सर IQRA IAS Academy के संस्थापक की कुल संपत्ति 50 लाख से भी अधिक है |

Q : अवध ओझा सर के ऑफिसियल वेबसाईट क्या है ?

Ans : अवध ओझा सर की Official Website avadhojha.com है |

Leave a Comment