Yamaha FZS FI V4 New Colour shades के साथ फेस्टिव सीजन में आया भौकाल काटने, दमदार फीचर्स एवं 60 Km माइलेज के साथ

Yamaha FZS FI V4 New colour shades: भारत में Yamaha कंपनी ने अपनी बाइक को लगातार अपडेट कर रही है इसी उपरान्त कंपनी ने अपनी बहुचर्चित नेकेड कंप्यूटर बाइक Yamaha FZS-FI V4 को नए शेड्स में लांच किया है | FZS-FI V4 बाइक अब दो नए शेड्स मैट ब्लैक और डार्क मैट ब्लू में available होगी | यह बाइक अब दो नए कलर ऑप्शन के साथ 1,28,900 कीमत पर एक्स-शोरूम पर उपलब्ध है |

Yamaha-FZS-FI-V4-new-colour.jpg
Yamaha FZS FI V4 New colour shades

Yamaha कंपनी ने बहुत सोच समझ कर फेस्टिव सीजन के दौरान नया कलर ऑप्शन निश्चित तौर पर बाइक्स की सेल्लिंग को बढ़ावा देगा | अब खरीदारों के पास FZS-FI V4 बाइक खरीदने के लिए कई कलर ओप्तिओंस उपलब्ध हो गए हैं | इस बाइक को पहले से ही कंपनी मेजेस्टी रेड, मटैलिक ब्लैक और मटैलिक ग्रे जैसे कलर ओप्तिओंस के साथ मार्किट में बेच रही थी

Yamaha FZS FI V4 New Colour shades में परिवर्तन

यामाहा कंपनी का अनुमान है की नई कलर ऑप्शन की वजह कर फेस्टिव सीजन के दौरान FZ-S FI V4 की सेल्लिंग को बढ़ाने में सहायता मिलेगी | वैसे Yamaha FZS FI V4 के बॉडी में किसी प्रकार की परिवर्तन देखने को नहीं मिला है |

इसने अपना भौकाल बनाये रखने के लिए बॉडी के साथ कम्यूटर राइडिंग स्टांस, फुटपेग और समान स्कूप्ड सीट एवं विस्तृत रूप में हैंडलबार को बरकरार रखा है। इसमें दो नए कलर शेड्स को केवल जोड़ा गया है जिसके कारन कस्टमर्स और अधिक आकर्षित हो रहे हैं |

साइड पैनल, एलईडी टर्न इंडिकेटर और समग्र प्रोफाइल को भी छेड़-छाड़ नहीं किया गया सामान्य रखा गया है |

Yamaha FZS FI V4 features की जानकारी

Yamaha FZS FI V4 के features में परिवर्तन किसी प्रकार का देखने को नहीं मिला है | यह प्रिवियस मॉडल की तरह पूर्ण रूप से फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को बरक़रार रखा है | इसमें स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ऑडोमीटर, ईंधन गेज, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन, स्टैंड अलर्ट जैसे स्टैण्डर्ड फीचर्स को दर्शाता है | इसके उपरान्त स्मार्ट फीचर्स में आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम से लैस किये गए हैं |

Yamaha FZS FI V4 New colour shades

Yamaha FZ S FI V4 के Engine

Yamaha FZ S FI V4 बाइक में कंपनी के द्वारा 149cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिसमें 7,250 आरपीएम पर 12.2 बीएचपी का अधिकतम पावर और 5500 आरपीएम पर 13.3 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने की छमता है।

कंपनी इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स उपलब्ध करा रही है। FZ S FI V4 बाइक की माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है इस बाइक में 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देखने को मिल जाता है। इस बाइक के द्वारा मिलने वाले माइलेज को ARAI ने भी किया है प्रमाणित।

Yamaha FZS FI V4 ब्रेकिंग सिस्टम और हार्डवेयर

Yamaha FZS FI V4 मॉडल में ब्रेकिंग सिस्टम 17 इंच के पहियों पर आगे की तरफ 282mm फ्रंट डिस्क और पीछे की तरफ 220mm रियल डिस्क सिंगल चैनल ABS के साथ उपलब्ध है। इसके हार्डवेयर की बात की जाये तो इसमें ड्यूल रियर शॉक्स और टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क के साथ पेश किया है।

Yamaha FZS FI V4 New colour shades

Yamaha FZS FI V4 की Showroom कीमत

Yamaha FZS FI V4 के नए दो कलर्स ऑप्शन के साथ इसकी प्राइस 1.28 लाख रुपया एक्स शोरूम में है। इस गाड़ी का वजन टोटल 136 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 13 लीटर की है। वही यहआपको प्रति लीटर 60 किलोमीटर तक का माइलेज देने की छमता रखती है।

Yamaha FZS FI V4 कॉम्पिटिटर

Yamaha FZS FI V4 का कॉम्पिटिटर भारतीय बाज़ार में Honda CB Hornet 160R, Suzuki Gixxer और TVS Apache RTR 160 4V के साथ है।

यह भी पढ़ें : Honda Hornet 2.0 के नए मोडेल Repsol खतरनाक लुक में हुआ लॉन्च बजाज पल्सर पड़ा फीका

Leave a Comment