Mumbai Indians Team 2023 Player List, Retained Players, Name, Squad, Captain Name, Team List

Mumbai Indians Team 2023 Player List : आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस अभी तक 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी है। इस वजह से हमेशा फैंस की नजरें मुंबई इंडियंस टीम पर लगा रहता है। लेकिन आईपीएल सीजन 2022 में मुंबई इंडियंस टीम सबसे निचले 10वें नंबर पर रही थी।

आई पी एल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम  ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को 17.50 करोड़ में खरीदा है। इसी के साथ कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ मुंबई इंडियंस टीम ने 7 और नए खिलाड़ी को अपनी टीम में जोड़ा है। जिसमें आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन हैं जो कि लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

Mumbai Indians Team 2023 Player List, Retained Players, Name, Squad, Captain Name, Team List
Mumbai Indians Team 2023 Player List, Retained Players, Name, Squad, Captain Name, Team List

आईपीएल सीजन 2023 में मुंबई इंडियंस टीम में कुल 24 खिलाड़ी हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के पास 25वां खिलाड़ी खरीदने के लिए पर्स में पैसे ही नहीं बचे क्योंकि पहले से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जोफ्रा आर्चर और इशान किशन जैसे महंगे खिलाड़ी टीम में शामिल है। आईपीएल सीजन 2023 में मुंबई इंडियंस फिर छठी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

मुंबई इंडियंस टीम | Mumbai Indians Team

इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसिद्ध टीम मुंबई इंडियंस पाँच बार चैम्पियन रह चुकी है जिसने बीसीसीआई को अपनी रिटेंशन खिलाड़ी की सूची का खुलासा किया है | आईपीएल मुंबई इंडियंस टीम 2023 की प्लेयर लिस्ट में किरोन पोलार्ड के बिना खेलेगी क्योंके उन्होंने रेटायरमेंट की घोषणा कर दी है | पिछले साल वर्ष 2022 में मुंबई इंडियंस आईपीएल में दसवें स्थान पर रहा था लेकिन 2023 सीजन के लिए अभी से तैययर होने में एमआई कड़ी मेहनत कर रहा है |

23 दिसंबर, 2022 को कोच्चि में होने वाली मिनी ऑक्शन से ठीक पहले 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उन खिलाड़ियों के नामों का खुलासा किया जिन्हें उन्होंने रिटेन और रिलीज किया है | मुंबई इंडियन (MI) टीम 2023 के जिन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 सीजन 16 के लिए रखने और ट्रेड करने का फैसला किया है, उनका भी खुलासा कर दिया गया है |

मुंबई इंडियंस (MI) टीम 2023 विवरण | Mumbai Indians (MI)Team 2023 Details

Name of tournamentIndian Premier League (IPL)
Season16
Name of the TeamMumbai Indians (MI)
CaptainRohit Sharma
Hosted byIndia
RepresentsMumbai City (Maharashtra)
Owned ByReliance Industries
OwnerMukesh Ambani
Founded On24 January 2008
Home GroundWankhade Stadium, Mumbai
Team ManagerRahul Sanghvi
CategoryEvents
Official websiteiplt20

मुंबई इंडियंस टीम 2023 प्लेयर लिस्ट नीलामी | Mumbai Indians (MI) Team 2023 Player List Auction

दिसम्बर में होने वाली मिनी नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने पिछले वर्ष में 15 खिलाड़ियों को अपने रोस्टर से बाहर रखा था | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को हाल ही में अदला-बदली के साथ मौजूदा टीम में 16 खिलाड़ी हैं | 

देवल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविडऔर ट्रिस्टन स्टब्स मुंबई इंडियंस (MI) की बल्लेबाजी लाइनअप के होनहार खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें भविष्य के लिए एक टीम के रूप में सराहा गया है | जेसन बेहरेनडॉर्फ अपनी तेज गति बॉल को मजबूत करने के लिए जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की पसंद में शामिल हो गए। यदि आप मुंबई इंडियंस (MI) के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो हमने मुंबई इंडियंस टीम 2023 खिलाड़ियों की सूची नेचे प्रदान की है, इसलिए कृपया नीचे स्क्रॉल करें |

मुंबई इंडियंस (MI) कैप्टन आईपीएल 2023 | Mumbai Indians Captain IPL 2023

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस है | यह आईपीएल 2022 सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम है | मुंबई इंडियंस (MI) ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में पांच बार आईपीएल चैंपियनशिप जीती है, वर्ष 2013, 2015,2017,2019,और 2020 के सीजन में |

मुंबई इंडियंस विशेष रूप से सबसे सफल टीम है चॅम्पियनशीप बनने के मामले में, हालांकि वर्ष 2022 में लैडस इन ब्लू का सीजन अच्छा नहीं रहा था | मुंबई इंडियंस ने कभी भी लगातार छह मैच हार के साथ आईपीएल सीजन की शुरुआत नहीं की थी | मुंबई इंडियंस ने वर्ष 2014 में लगातार पाँच मैच हारी थी लेकिन पासा पलट गया था और मुंबई ने प्लेऑफ़ में जगह बना ली थी | 

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की नीलामी में कीरोन पोलार्ड, आर्यन जुयाल, अनमोलप्रीत सिंह, बासिल थम्पी, फैबियन एलेन, डैनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, राहुल बुद्धी, टाइमल मिल्स और संजय यादव को रिलीज़ किया गया है |

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2023 रिटेण्ड खिलाड़ी | Mumbai Indians (MI) IPL 2023 Retained Players

मुंबई इंडियंस टीम के कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी है जैसे टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और रोहित शर्मा इन सभी खिलाड़ियों के वजह से आईपीएल लीग की सबसे सफल टीम बनी है | मुंबई इंडियंस अपने इन सभी स्टार खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन में रिलीज नहीं करने का फैसला की है | ईशान किशन आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस टीम प्लेयर लिस्ट में बरकरार हैं |

Mumbai Indians Team 2023 Player List, Retained Players, Name, Squad, Captain Name, Team List
Mumbai Indians Team 2023 Player List, Retained Players, Name, Squad, Captain Name, Team List

आधिकारिक घोषणा के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है | हमारे पास अपेक्षित खेलड़ियों की लिस्ट होगी जो मुंबई इंडियंस (MI) के द्वारा रिटेन की गई लिस्ट में होगी | मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2023 रिटेन खिलाड़ी की लिस्ट के नाम पर एक नज़र डालें जिन्हें नीचे दिया जा रहा है |

  • रोहित शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • टिम डेविड
  • रमनदीप सिंह
  • सूर्यकुमार यादव
  • ट्रिस्टन स्टब्स
  • इशान किशन
  • डेवाल्ड ब्रेविस
  • जोफ्रा आर्चर
  • जसप्रीत बुमराह
  • अरशद खान
  • अर्जुन तेंदुलकर
  • कुमार कार्तिकेय
  • जेसन बेहरेनडॉर्फ
  • आकाश मधवाल
  • ऋतिक शौकीन

मुंबई इंडियंस (MI) टीम 2023 खिलाड़ियों की सूची | Mumbai Indians Team 2023 Player List

Player NameCountryRoleAuction Price
Rohit Sharma (c)IndiaBatsman16 Crores
Tilak VermaIndiaBatsman1.70 Crores
Suryakumar YadavIndiaBatsman8 Crores
Ramandeep SinghIndiaBatsman20 Lakhs
Dewald BrevisSouth AfricaBatsman3 crores
Ishan Kishan (wk)IndiaBatsman (wk)15.25 crores
Kumar KartikeyaIndiaBowler20 Lakhs
Jasprit BumrahIndiaBowler12 Crores
Jofra ArcherEnglandBowler8 crores
Hrithik ShokeenIndiaAll-rounder20 Lakhs
Arjun TendulkarIndiaAll-rounder30 Lakhs
Tim DavidSingaporeAll-rounder8.25 Crores
Tristan StubbsSouth AfricaBatsman-WK20 lakhs
Akash MadhwalIndiaBowler20 lakhs
Arshad KhanIndiaAll-rounder20 lakhs
Jason BehrendorffAustraliaBowlerTraded from RCB
Cameron GreenAustraliaAll-rounder17.50 Crores
Jhye RichardsonAustraliaBowler1.5 Crores
Raghav GoyalIndiaBatter20 Lakh
Nehal WadheraIndiaBatter20 Lakh
Shams MulaniIndiaAll-rounder20 Lakh
Vishnu VinodIndiaWicket-keeper20 Lakh
Duan JansenSouth AfricaBowler20 Lakh
Piyush ChawlaIndiaBowler50 Lakh

आईपीएल 2023 समय सारणी जानें, कौनसा मैच कब, कहाँ और किसके बीच खेल जाएगा

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2023 रिलीज खिलाड़ी | Mumbai Indians (MI) IPL 2023 Released Players

मुंबई इंडियंस जयदेव उनादकट को आईपीएल 2023 में रिलीज कर सकती है, जिन्हें पिछले साल नीलामी में 1.30 करोड़ रुपये में बोली लगाकर शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने 5 मैचों में खेलकर केवल 6 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी | मुंबई उसे इस बार नज़र अंदाज कर सकती है या फिर उन्हें बैकअप खिलाड़ी के रूप में रख सकती है |

दूसरे उल्लेखनीय खिलाड़ी फैबियन एलेन है, जिन्हें आईपीएल 2022 सीजन में 75 लाख देकर साइन किया गया था | जो पिछले सीजन में केवल एक मैच खेलने का मौका मिला जिसमे के वो केवल 14 रन बनाने में सफल हुए | जिसके कारण उन्हें आवश्यक खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया गया था |

  • कीरोन पोलार्ड
  • बासिल थम्पी
  • अनमोलप्रीत सिंह
  • आर्यन जुयाल
  • डेनियल सैम्स
  • जयदेव उनादकट
  • फैबियन एलन
  • मयंक मारकंडे
  • राहुल बुद्धी
  • मुरुगन अश्विन
  • संजय यादव
  • रिले मेरेडिथ
  • टाइमल मिल्स

Leave a Comment