ओपी शर्मा कौन है | Who is O.P Sharma
ओपी शर्मा का पूरा नाम ओम प्रकाश शर्मा है इनको जादूगर ओ पी शर्मा के नाम से लोग जानते थे। जादूगर ओपी शर्मा का जन्म 1 अप्रैल 1952 को बलिया जिला में हुआ था। उन्होंने सात साल के उम्र से ही जादू करना शुरू कर दिया था, उन्होंने बाद में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और आपको बता दु की ओपी शर्मा भारत के जाने माने जादूगर थे केवल भारत मे ही नहीं विश्व मे भी जाने जाते थे।
उन्होंने पूरे जीवन में लगभग 38000 प्रदर्शन किए थे अपने जादुई प्रदर्शन के जरिए लोगों को अपना दीवाना बना लिया करते थे छोटे बच्चे से लेकर बड़े- बूढ़े हर आयु वर्ग के लोगों को उनका जादू पसंद था, बहुत ही दुख के साथ आप लोगों को बताना पड़ रहा है कि जादूगर ओपी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे 71 वर्ष की आयु में हम लोगों को छोड़कर चले गए।
ओपी शर्मा (जादूगर) का जीवन परिचय | Biography of O.P Sharma (Magician) in Hindi
नाम | ओपी शर्मा |
पूरा नाम | ओम प्रकाश शर्मा |
जन्म | 1 अप्रैल 1952 |
जन्म स्थान | बलिया जिला |
पेशा | जादूगर |
जादूगर कंपनी का नाम | इंद्रजाल |
उम्र | 71 वर्ष |
मृत्यु | 16 अक्टूबर 2022 |
ओपी शर्मा जादूगर कैसे बने | How O.P Sharma became a magician
हर इंसान के कामयाबी के पीछे संघर्ष छिपा होता है जादूगर ओपी शर्मा का जीवन भी संघर्ष से भरा पड़ा था। ओपी शर्मा 7 साल की उम्र से ही जादू दिखाना शुरू कर दिया था इस उम्र में और बच्चे खेलने कूदने मैं रह जाते हैं इनके अंदर कुछ कर जाने की जिद थी और वह जब कुछ बड़े हुए तो काम की तलाश में कानपुर आ गए और यहां एक फैक्ट्री में काम करने लगे।
ओपी शर्मा फैक्ट्री में काम करने के साथ-साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जादू के छोटे-छोटे प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे वह प्रसिद्ध होने लगे और इसी तरह एक छोटे से फैक्ट्री में काम करने वाला व्यक्ति बड़ा जादूगर बन गया। जादूगर ओपी शर्मा पूरे जीवन में दुनिया भर के अलग-अलग जगहों पर लगभग 38000 प्रदर्शन किए थे।
ओपी शर्मा का जीवन जादूगर के रूप में कैसा रहा | How was OP Sharma’s life as a magician
ओपी शर्मा का जीवन जादूगरी के क्षेत्र में काफी सफल रहा उनके बारे में कहा जाता है कि जब भी वह किसी शहर जादुई प्रदर्शन के लिए जाते थे तो उनके साथ 100 से अधिक टीम जाया करती थी जिसमें के होते थे प्रदर्शन से जुड़े कलाकार जैसे मेकअप आर्टिस्ट, सेट डिजाइन, संगीतकार और स्टेज के सहयोगी इत्यादि…।
उनके मशहूर प्रदर्शन का नाम इंद्रजाल में इस्तेमाल होने वाला सामान 15 से अधिक ट्रकों मैं हुआ करता था जिसका वजन 250 टन का था उन्होंने अपना पूरा जीवन काल जादूगरी के क्षेत्र में समर्पित कर दिया था और उन्होंने समाज को जागरूक करने से संबंधित जादुई कला का प्रदर्शन किया ताकि समाज में जागरूकता बना रहे।
ओपी शर्मा के महत्वपूर्ण कला | Important Art of O.P Sharma
जादूगर ओपी शर्मा के कुछ महत्वपूर्ण कला बहुत ही प्रसिद्ध हुए थे जिसमें से कुछ जैसे के बक्से से आदमी को गायब कर देना और रुमाल से कबूतर को उड़ा देना बस इतना ही नहीं कुछ ऐसे कला उन्होंने दिखाए हैं अब तक के इतिहास में किसी जादूगर ने नहीं किया होगा विशालकाय डायनासोर को अपने जादुई कला से सूर सदन में पेश कर और उस पर काबू भी पाया था।
प्रदर्शन में उन्होंने एक बार खतरनाक चिंपैंजी को सुंदर सी लड़की का रूप दे दिया था दर्शक यह कला देखकर अचंभित हो गए थे इसी तरह उन्होंने बहुत सारे प्रदर्शन का प्रस्तुतीकरण किया और लोगों को पसंद भी आया और अब वह हमारे बीच नहीं होने के बावजूद भी उनकी यादें हमारे बीच जिंदा रहेगी।
ओपी शर्मा का परिवार | O.P Sharma’s family
जादूगर ओपी शर्मा की शादी मीनाक्षी शर्मा से हुई थी जिनके 4 बच्चे हुए जिसमें के तीन बेटे और एक बेटी। उनके बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा दिल्ली दूरदर्शन मैं नौकरी करते हैं, दूसरे बेटे सत्य प्रकाश शर्मा को जूनियर ओपी शर्मा के नाम से जाना जाता है और तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत हैं।
ओपी शर्मा का राजनीतिक विचार धारा | O.P Sharma’s Political Thought
ओपी शर्मा जादूगर होने के साथ-साथ राजनीति में भी रुचि रखते थे वह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गोविंद नगर विधानसभा से थे। वर्ष 2002 मैं समाजवादी पार्टी ने उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए गोविंद नगर से विधानसभा का टिकट दिया था, जबकि 2019 में वह समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
ओपी शर्मा की उपलब्धियां | Achievements of OP Sharma
ओपी शर्मा ने अपना पहला कमर्शियल प्रदर्शन मुंबई में किया था। इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने साल 2001 में उन्हें राष्ट्रीय जादु पुरस्कार और ‘शहंशाह-ए-जादू’ से सम्मानित किया गया था।
ओपी शर्मा की संपत्ति | O.P Sharma’s property
ओपी शर्मा की संपत्ति की समुचित जानकारी नहीं है वैसे अनुमान लगाया गया है के उनकी कुल संपत्ति $4 मिलियन डॉलर से भी अधिक हो सकती है क्योंकि दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जादुई के प्रदर्शन आयोजित किया करते थे। कानपुर के स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री मैं डिजाइनर की नौकरी 1971 में लगी थी फिर उन्होंने अपनी पूरी फैमिली के साथ कानपुर में शिफ्ट हो गएसबसे पहले शास्त्री नगर में अपना घर बनाया इसके बाद उन्होंने बर्रा-2मैं घर बनाया जिसे भूत बंगला के नाम से जाना जाता है।
ओपी शर्मा की मृत्यु | Death of O,P Sharma
जादूगर ओपी शर्मा अपने जादू से वैश्विक रंगमंच को चकित करने वाले 71साल की उम्र में उन्होंने कानपुर के फार्च्यून अस्पताल मे अंतिम सांस ली, जैसे ही उनके मृत्यु की खबर सामने आई लोगों की आंखें नम हो गई। किसी ने नहीं सोचा था के वह इतनी जल्दी हम लोगों को छोड़कर चले जाएंगे, वह लंबे समय से किडनी के बीमारी से ग्रसित थे।
निष्कर्ष | Conclusion
आज हमने आप लोगों को जादूगर ओपी शर्मा के जीवन परिचय विस्तार पूर्वक अवगत कराने की पूरी कोशिश रही है जैसे के वे जादूगर कैसे बने, उनके परिवार में कितने सदस्य है, जन्म कहां हुआ और राजनैतिक विचारधारा।आप लोगों को अगर यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया पे जरूर शेयर करें और आप लोग अभी तक हमारे साथ बने हुए हैं तो उसके लिए धन्यवाद रहेगा।
FAQ Magician O.P Sharma Biography in Hindi
Q:ओपी शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था?
Ans: ओपी शर्मा का जन्म 1 अप्रैल 1952 को बलिया जिला में हुआ था।
Q:ओपी शर्मा कौन था?
Ans: ओपी शर्मा एक मशहूर जादूगर था।
Q: ओपी शर्मा का राजनीतिक विचार धारा क्या था?
Ans: ओपी शर्मा राजनीति में भी रुचि रखते थे वर्ष 2002 मैं समाजवादी पार्टी ने गोविंद नगर से विधानसभा का टिकट दिया था।
Q:ओपी शर्मा की मृत्यु कब हुई?
Ans:ओपी शर्मा की मृत्यु 16 अक्टूबर 2022 को किडनी फेल होने के कारण हुई।